अमेठी। जनपद के थाना संग्रामपुर पुलिस को बडी सफलता हांथ लगी है , पुलिस ने एक हत्यारे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल लकड़ी की फट्टी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित नफर अभियुक्त मातादीन यादव पुत्र रामनेवाज निवासी ग्राम मिश्रौली बडगांव थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया । प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में उसका कल्लू यादव(मृतक) से विवाद हुआ था । दिनांक 09.08.2025 को रात में कल्लू यादव उसके घर के सामने से जा रहे थे और उसको और उसके घर वालों को गाली दे रहे थे । अभियुक्त मातादीन के लड़के अमर बहादुर ने मना किया तो कल्लू यादव लड़ने झगड़ने लगे किन्तु आसपास के लोगों के समझाने से चले गये थे । कुछ समय बाद कल्लू यादव बांका लेकर आये और उसके लड़के अमरबहादुर व सुरेन्द्र को मारने पीटने लगे तभी मातादीन ने पास में पड़ी लकड़ी की फट्टी से कल्लू यादव को मारा पीटा जिससे बाद में कल्लू यादव की मृत्यु हो गयी थी । अभियुक्त की निशानदेही पर नहर पुलिया गरीबी के पुरवा मोड़ के पास से मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी (आलाकत्ल) बरामद किया गया ।
