Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बादाम किस अंग के लिए फायदेमंद होता है, जानिए


ड्राई फ्रूट्स में सबसे हेल्दी कुछ है तो वो बादाम हैं। बादाम खाने से मेंटल हेल्थ और हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। रोजाना कुछ बादाम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। बादाम सुपरफूड है जिसमें भरपूर फाइबर, विटामिन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। बादाम खाने से शरीर के कई अंगों को गजब के फायदे मिलते हैं। बादाम में विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे सेहत में सुधार आता है। जानिए बादाम किस अंग के लिए फायदेमंद होता है और एक दिन में कितनी मात्रा में बादाम खाने चाहिए?

बादाम को वैसे तो ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसमें पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्व दिल और दिमाग के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत में सुधार आता है। पेट और त्वचा के लिए भी बादाम को बहुत अच्छा माना जाता है। दिमाग तेज करने, मोटापा कम करने और शरीर को एनर्जी देने के लिए बादाम अच्छा है।

बादाम को विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। बादाम में फाइबर भरपूर होता है। प्रोटीन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स भी बादाम में पाए जाते हैं। कैल्शियम होने की वजह से बादाम हड्डियां मजबूत बनाना है। रोजाना बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और मेमोरी तेज होती है।

बादाम खाने की मात्रा उम्र और सीजन के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है। बादाम को हमेशा पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए। डाइट एक्सपर्ट्स की मानें तो रोज 8-10 भीगे बादाम एक युवा आसानी से खा सकता है। वहीं बच्चों को रोज 3-4 भीगे बादाम खिला सकते हैं। आप डेली 30 से 50 ग्राम तक बादाम खा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |