Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कनाडा में भारतीय कपल के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार, दी गई जान से मारने की धमकी


कनाडा में भारतीय मूल को लोगों का साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां के पीटरबरो शहर में एक भारतीय कपल को नस्लीय हमले का शिकार होना पड़ा है। घटना बीते महीने 29 जुलाई 2025 की है। लैंसडाउन प्लेस मॉल की पार्किंग में कुछ युवकों ने भारतीय कपल को अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कपल पर नस्लीय हमले तब किए गए थे जब भारतीय शख्स ने अपने वाहन को हुए नुकसान को लेकर युवकों से सवाल किया था। घटना के बाद भारतीय शख्स ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि वह और उसकी साथी अभी भी सदमे में हैं। तीनों युवक एक बड़े वाहन में सवार थे। उनमें से एक युवक बाहर आया और कार के साइड मिरर पर कूदने लगा।

कनाडाई युवकों ने भारतीय शख्स को 'काला' कहा और कहा, "चुप रहो, बड़ी नाक वाले।" युवकों में से एक ने कहा कि गाड़ी पर कूदना गैरकानूनी नहीं है और फिर पूछा कि क्या उन्होंने उसे छुआ था। वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है जिसकी वजह से हम आपको इसकी ऑडियो नहीं सुनवा सकते हैं।

सोशल मीडिया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम कवर्था लेक्स है। लेक्स पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है और अब उसे 16 सितंबर को अदालत में पेश होना है। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है।

पीटरबरो के पुलिस प्रमुख स्टुअर्ट बेट्स ने कहा, "जिस किसी ने भी इस मामले का वीडियो देखा है, वह समझ जाएगा कि इस तरह का व्यवहार हमारे समुदाय में, या किसी भी समुदाय में स्वीकार्य नहीं है। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इस घटना के संबंध में जानकारी दी। हम यहां रहने, काम करने या आने वाले सभी लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |