लखनऊः साधन सहकारी समिति भीखमपुर महिंगवां का विधायक ने किया निरीक्षण! विधायक बोले - बीकेटी क्षेत्र के खाद केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हैं
August 05, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब क्षेत्र के अंतर्गत साधन सहकारी समिति भीखमपुर महिंगवां का मंगलवार दोपहर बीकेटी विधायक भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने खाद केंद्र का रजिस्टर की जांच कर गोदाम खुलवाकर यूरिया खाद को देखा, जहां सैकड़ों किसान मौजूद थें। बता दें कि साधन सहकारी समिति भीखमपुर महिंगवां खाद केंद्र पर सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लेने पहुंच गए, जहां कुछ किसान शनिवार को टोकन लिया था मंगलवार को भी लाइन में लगे दिखाई दिए, जब विधायक पहुंचे, तो एक किसान ने कहा कि विधायक जी मैंने शनिवार को टोकन लिया था,आज मंगलवार है अभी तक खाद नहीं मिली है, जिस पर विधायक ने केंद्र प्रभारी को साफ निर्देश दिये कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जो खाद लेने किसान आ रहे हैं उनको खाद मिल रही है। जिन गांवों के किसानों के क्षेत्र में सरकारी खाद केंद्र है,वे किसान उन खाद केंद्रों पर खाद खरीद सकते हैं,जिसे कि खाद केंद्र पर भीड़ ना हो पायें। खाद प्राइवेट दुकानों पर ना मिलने से किसान सरकारी समितियों पर भीड़ लगाने को मजबूर है।वहीं विधायक ने केंद्र के प्रभारी को तुरंत लखनऊ से खाद मंगवाने के लिए कहा और फोन कर अधिकारियों को भी सूचना दीं। खाद वितरित करने की सूचना पर क्षेत्रीय सैकड़ों किसान पहुंचें, जहां भीड़ दिखाई दे रही थी। महिगवां थाना प्रभारी निरीक्षक राम कुमार गुप्ता मय पुलिस फोर्स के साथ किसानों को लाइन में लगवाकर टोकन दिलवाया। इटौंजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर खाद केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने खाद ली। धान की फसल के लिए किसान निराश व परेशान दिखाई पड़े।
