Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर जोन-4 में गंदगी व पॉलीथीन के खिलाफ चला विशेष अभियान! 13,050 का जुर्माना व 4.5 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त


लखनऊ। नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जोन-4 में मंगलवार को गंदगी और पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान में संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की।अभियान का नेतृत्व कर अधीक्षक  बनारसी दास एवं 296 की टीम ने किया। टीम के साथ जोनल सेनेटरी अधिकारी  पंकज शुक्ला, एसएफआई  रश्मि शुक्ला, एसएफआई  बाल गोविंद सिंगरौर, तथा एसएफआई डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने भी भाग लिया।कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 4.5 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की, जो नगर निगम के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर संबंधित दुकानदारोंध्व्यक्तियों पर ₹13,050 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और पॉलीथीन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया जाएगा। टीम ने दुकानदारों व नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण के हित में पॉलीथीन का प्रयोग न करने की अपील भी की।नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि आगे भी पॉलीथीन का प्रयोग करते हुए पाया गया, तो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ लखनऊ की परिकल्पना को साकार करना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |