Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: अवैध वाहनों के खिलाफ एक्शन! आठ डग्गामार वाहनों का हुआ चालान


शुकुलबाजार/अमेठी। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ एआर एम अमेठी काशी प्रसाद व क्षेत्रीय यात्री कर अधिकारी दिनेश कुमार रावत के संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान रोडवेज के आसपास आठ डग्गामार वाहनों का चालान करने के साथ ही एक वाहन  सीज किया गया। इन आठ चालान वाहनों पर लगभग पैंतीस हजार व एक सीज वाहन पर पच्चीस हजार रुपए जुर्माना लगाया गया । रोडवेज बस अड्डे के आसपास अवैध रूप से यात्री वाहनों के संचालन और माल वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ सोमवार को पीटीओ और रोडवेज एआरएम ने विशेष अभियान चलाया। रोडवेज के जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, मे संचालित बस अड्डा समेत आसपास से आठ डग्गामार वाहनों का चालान और ओवरलोडिंग समेत टैक्स बकाया मामले में एक वाहन सीज किया गया। क्षेत्रीय यात्री कर अधिकारी दिनेश कुमार रावत ने वाहन स्वामियों से अपील की कि वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज रखें, ओवरलोडिंग से बचें व अवैध संचालन न करें। सार्वजनिक हित और सड़क सुरक्षा की दृष्टि से नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |