Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: अमेठी- किठावर संपर्क मार्ग हुआ बाधित


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी- किठावर मार्ग पर चैड़ीकरण के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बारिश के पानी के तेज बहाव बह गया जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों ने विभाग और कार्यदाई संस्था पर आरोप लगाया कि इनकी लापरवाही के चलते दूसरी बार यह वैकल्पिक रास्ता अवरुद्ध हुआ है स्थानीय निवासी सोनू सिंह ने बताया कि पिछली बार यह वैकल्पिक रास्ता कट गया था तो शिकायत किया गया और मीडिया के माध्यम से प्रशासन को जानकारी दी गई तो इस वैकल्पिक पुल का दूसरी बार मरम्मत किया गया। लेकिन लगातार दो दिन की बारिश से इनके काम का पोल खोल दिया और फिर पानी के बहाव ने वैकल्पिक पुल  टूट गया और किठावर- विशेषर गंज मार्ग संपर्क टूट गया। यही हाल कालिकन- अमेठी मार्ग पर टिकरिया के पुल के पास निर्माणाधीन  पुल के पास वैकल्पिक पुल का है । इस रास्ते पर सोमवार होने के कारण हजारों दर्शनार्थियों को लोहिया नगर मार्ग और मिश्रौली मार्ग से आना पड़ा। राहगीरों का कहना है समय पर काम होता तो आज यह दिन देखने को ना मिलता। कार्यदाई संस्था और लोकनिर्माण विभाग कि लापरवाही के चलते रास्ता अवरुद्ध हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |