Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: पूरे जनपद में आयोजित होगी भव्य तिरंगा यात्रा-शंकर गिरी


गौरीगंज/अमेठी। जनपद में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मन्त्री शंकर गिरी रहे। शंकर गिरी ने जिला पदाधिकारीयों,मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने के लिए योजना रचना बनाया और खा कि यह तिरंगा यात्रा जन जन से जोड़ती है राष्ट्र भक्ति का संचार होता है।जिला प्रभारी आगे अपने सम्बोधन में कहा कि गांव की सरकार बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कमर कस कर तैयारी में जुट जाएं। हमको एक-एक बूथ पर पुख्ता तैयारी करनी है।कहा मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि है।हम सबकों एकजुट होकर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मिशन मोड में जुटना होगा।उन्होंने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन द्वारा परिसीमन, मतदाता पुनरीक्षण आदि का काम शुरू होने जा रहा है।इस पर बारीकी से नजर रखते हुए काम करना है।उन्होंने कहा मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर कौन-कौन जिला पंचायत वार्ड होंगे इसकी भी सूची तैयार करनी है।कार्यक्रम का संचालन जिला मन्त्री प्रभात शुक्ला ने किया। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अतुल सिंह जिला मन्त्री,केशव सिंह जिला महामंत्री,राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री,प्रवीण सिंह जिला उपाध्यक्ष, समेत अन्य पदाधिकारी व पार्टी के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |