Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पेड़ की डाल गिरने से टूटा 11 लाइन का तार


संग्रामपुर/अमेठी। लगाकर दो दिन के बारिश से थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कनू कोट में गूलर के पेड़ की डाल टूटने से 11 हजार का तार टूट गया।सूचना  पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने घंटों के प्रयास के बाद तार को जोड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया। ग्रामीणों के अनुसार राम बरन के घर के पीछे एक गूलर का पेड़ है लगातार बारिश होने से  तार के ऊपर गई डाल टूटी कर तार पर गिरी और तार टूटे कर रास्ते पर गिर गया। लेकिन यह बिजली का तार दिन में टूटा इसलिए कोई खतरा नहीं हुआ। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर टूटा  तार जोड़ दिया। लेकिन जोड़ने के बाद डाल काटी जा रही थी कटी हुई डाल दूसरे तार पर पड़ी और वह भी टूट गया। लेकिन बिजली कर्मी मौके पर मौजूद थे और दूसरे तार का भी मरम्मत कर दिया जिससे बहुत बड़ा खतरा टल गया और खराब बिजली लाइन बन गई। मौके पर ग्रामीण और बिजली कर्मी रामसुख और प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |