Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः भारतीय रिजर्व बैंक क इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन



बलिया। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में जिला अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 22 अगस्त 2025 को बेरूआरबारी विकास खंड के डवाकरा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम ( ई -बात ) का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों  को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने एवं डिजिटल बैंकिंग का प्रयोग सावधानी पूर्वक करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत बैंक को सूचित करने का सुझाव दियाद्य उन्होंने लोगों को अपना पासवर्ड , पिन , ओटीपी , सीवीवी, यूपीआई पिन आदि किसी को न बताने की अपील कीद्य आरबीआई के पुनीत कुमार मिश्र ने नेट बैंकिंग , मोबाइल बैंकिंग , यूपीआई जैसे विभिन्न बैंकिंग माध्यमों के बारे में विस्तार से बतलाया। आरबीआई के गौरव मुराली सिंह ने क्यू आर कोड स्कैनिंग भुगतान करते समय सावधानी बरतने एवं ऑनलाइन लोन ऐप्स और शीघ्र लाटरी जीतने वाली योजनाओं से सावधान रहने का सुझाव दियाद्य सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीअनिल शुक्ला ने भारत सरकार के निर्देशनुसार बैंकों द्वारा चलाये जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्टिकरन अभियान के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन धन योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, खातों के रिकेवाईसी, नामांकन सुविधा, अदावी जमा के निस्तारण के बारे में विस्तार से बताया तथा इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का सुझाव भी दिया।

कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड मोहित यादव, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह, वर्धन पाठक, नितेश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में एक क्विज का आयोजन भी किया गया। उत्कृष्ट जवाब देने वाले प्रतिभागियों को आरबीआई के अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |