शाहबाद: सेवेन सीज रेस्टोरेंट में आयोजित हुई भाजपा बूथ कमेटी की बैठक
August 03, 2025
शाहबाद। आने वाले चुनाव में सफलता पाने के लिए भाजपा द्वारा अभी से बैठकें प्रारंभ हो गई हैं । बूथ सत्यापन हेतु भारतीय जनता पार्टी की बैठक सेवन सीज होटल शाहबाद में आयोजित हुई जिसमें बूथ समितियां पूर्ण एवम् सर्व स्पर्शी बनाकर बूथ को पूर्ण रूपेण मजबूत करके 2027 में भाजपा की सरकार बनाने हेतु संकल्प लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, पूर्व जिला महामंत्री सुरेश बाबू गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय चैधरी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह,नरेश शर्मा, सुशील कुमार जोशी, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, विमल जोशी, धर्मपाल सिंह लोधी, रोहित कुमार, टीकाराम कश्यप, हरप्रसाद लोधी, महेश चंद्रवंशी, बिजेंद्र लोधी, हंसराज सागर, राजकुमार श्रीवास्तव, विष्णु कश्यप, लाल सिंह लोधी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।