अमेठीः स्वास्थ्य मेले में बढ़ गए बुखार के मरीज
August 24, 2025
अमेठी। लगातार मौसम परिवर्तन का प्रभाव अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ा रहा है। रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत 80 मरीजों का इलाज किया गया पंजीकृत मरीजों में 33 मरीजों की लैब के तहत जांच की गई। मेले में पांच गर्भवती महिलाएं भी आई थी। स्वास्थ्य मेले में मरीज को देख रही महिला चिकित्सक डॉक्टर सिमरन ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है आज मुख्यमंत्री या आरोग्य मेले के तहत 80 मैरिज पंजीकृत किए गए 33 मरीजों डेंगू मलेरिया की जांच की गई। मेले में पांच गर्भवती महिलाएं भी आई थी जिन्हें दवा दी गई। सभी मरीजों का मुफ्त दवा व मुफ्त जांच की गई। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अरुण कुमार मिश्रा स्टाफ नर्स प्रीति सिंह लैब टेक्नीशियन काजल नायक, साहित पूरी पैरामेडिकल टीम स्वास्थ्य मेले में रहकर मेले को सफल बनाया।
