संग्रामपुर:भारतीय किसान संघ की हुई बैठक
August 24, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए आज प्रांतीय अध्यक्ष के के सिंह की अध्यक्षता में संग्रामपुर के कालिकन धाम में क्षेत्रीय किसानों के साथ बैठक हुई। बैठक के माध्यम से किसने की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे के के सिंह ने बताया कि आज किसान खाद बीज के साथ सिंचाई आवारा पशु और उचित अनाज मूल्य को लेकर परेशान है किसने की समस्याओं शासन तक पहुंचाने के लिए यह बैठक की गई है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष हरित सिंह मुसाफिरखाना, ज्ञानेंद्र सिंह भवसिंहपुर, राणा प्रताप सिंह तारापुर,यश केंद्र सिंह कंसापुर, मनोज शर्मा टिकरिया, साहित सैकड़ो किसानों ने इस बैठक में भाग लिया।
