रामपुर। उद्यान अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जनपद में उद्यान विभाग द्वारा हाईटेक नर्सरी में वेजीटेबल सीडलिंग तैयार करने हेतु हाईटेक नर्सरी का संचालन केवीके और एफपीओ के सहयोग से किया जाना है।
इच्छुक कृषक जो रोग रहित एवं उच्च गुणवत्ता की वेजीटेबल सीडलिंग तैयार कराना चाहते हैं, वे धमौरा के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित हाईटेक नर्सरी पर सीडलिंग तैयार करने हेतु बुकिंग कर सकते हैं। सीडलिंग तैयार कराने के लिए कृषकों को प्रति पौध 1.75 रुपये देय होगा। बुकिंग करने के लिये डा० आशीष मो०नं० 9359058568 से सम्पर्क कर सकते हैं।
.jpg)