Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ट्रक की चेसिस में घुसा विशालकाय अजगर, डरा हुआ ड्राइवर ट्रक लेकर पहुंचा वन विभाग के ऑफिस


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक ट्रक से विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वन विभाग के दो कर्मचारी अजगर को ट्रक के चेचिस से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि अजगर ट्रक में सवार तो छत्तीसगढ़ से हुआ, लेकिन इसका रेस्क्यू उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुआ। ट्रक ड्राइवर ने जब अजगर को देखा तो डर गया। वह ट्रक लेकर वन विभाग के ऑफिस पहुंच गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को रेस्क्यू किया। इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने ट्रक ड्राइवर की तारीफ भी की।

घटना सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र की है। यहां उस समय हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ से कानपुर जा रहे एक ट्रक में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। चालक ट्रक लेकर वन विभाग के ऑफिस पहुंचा और वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि ट्रक छत्तीसगढ़ से चावल लेकर कानपुर जा रहा था। चालक हसन अली ने ट्रक छत्तीसगढ़ में ही खड़ा किया था, तभी जंगल से अजगर ट्रक में चढ़ गया। चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को जब ट्रक सोनभद्र के परसाटोला चौराहे पर पहुंचा तो चालक चाय पीने के लिए उतरा। उसी दौरान उसने ट्रक में हरकत देखी और घबरा गया। ग्रामीणों को बुलाने के बाद तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। ड्राइवर ट्रक सहित वन विभाग के ऑफिस पहुंच गया।

वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे अपनी टीम के साथ अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचे, वहीं बभनी प्रभारी कमलेश पाल भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घंटों चले रेस्क्यू के बाद अजगर को पकड़ लिया गया। बाद में उसे कनवा जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस अनोखे घटनाक्रम को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वन विभाग ने ड्राइवर की सराहना करते हुए लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की स्थिति में तुरंत सूचना दें और खुद जोखिम न उठाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |