शाहबाद: मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने पर चार लोगों पर एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज
August 05, 2025
शाहबाद। ओमप्रकाश पुत्र कल्लू राम दिवाकर निवासी ग्राम भौरकी जदीद थाना शाहबाद ने कोतवाली शाहबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने खेत से बीती 27 जुलाई को शाम 5 बजे अपने घर आ रहा था, तभी उसीके गांव के ही अमित चन्द्रा, अनुज चन्द्रा, विशाल चन्द्रा व मनोज चन्द्रा गाँव के बाहर सड़क किनारे अपनी पकोड़ी की दुकान लगाते हैं व उसी दुकान पर उपरोक्त चारों भाई अवैध शराब बैंचते हैं वह उपरोक्त की दुकान पर पकोड़ी लेने के लिए रुका तभी उसने ने देखा कि उपरोक्त चारों भाई पकोड़ी की दुकान पर शराब बेच रहे हैं तभी उसने उपरोक्त लोगों से शराब न बेचने की बात कही तब उपरोक्त चारों भाइयों ने उसको जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगे विरोध करने पर उपरोक्त चारों भाईयों ने उस पर लाठी-डन्डे व पकोड़ी बनाने वाले लोहे के धार दार हथियार व भट्टी में आग सकेरने वाली लोहे की रड से जान से मारने की नियत से अमित चन्द्रा, अनुज चन्द्रा, विशाल चन्द्रा व मनोज चन्द्रा मारने-पीटने लगे, जिससे उसके सिर में गम्भीर चोटें आई गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, घटना को देखकर आप-पास के लोग दौड़े जिन्हें देखकर उपरोक्त चारों भाई भाग गये। तभी पकोड़ी खा रहे बच्चों ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी तब उसके पिता व चाचा घटनास्थल पर पहुंचे। और ओमप्रकाश को बेहोशी की हालत में उठाकर चैकी ढकिया ले गये, पुलिस ने ओमप्रकाश की तहरीर के आधार पर उपरोक्त लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
.jpg)