Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने कंप्यूटर लैब को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ


शाहबाद। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए कंप्यूटर लैब का निर्माण कराया गया है। जहां वह एक्स्ट्रा क्लास लेकर कंप्यूटर का ज्ञान हासिल कर सकेंगी। कंप्यूटर लैब का निर्माण काफी समय से चल रहा था। मंगलवार को सीडीओ रामपुर द्वारा गठित कमेटी ने शाहबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर निर्माण कार्य के पूर्ण होने का जायजा लिया। जांच कमेटी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डिप्टी कमिश्नर दुर्योधन सिंह, बीडीओ प्रमोद कुमार और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या वंदना शर्मा रहीं। बीडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि कॉलेज में कंप्यूटर लैब का निर्माण चल रहा था, सीडीओ द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था, कमेटी में विद्यालय में जाकर कार्य पूर्ण होने का जायजा लिया। जिसमें लेंटर, फर्श और रंगाई पुताई आदि रहे। बरसात में कुछ जगह सीलन जैसी समस्या दिखाई दी है, जिसको ठीक करने को कहा है। कार्य पूरा होने के बारे में कमेटी रिपोर्ट बनाकर जिले को भेज देगी। जिसके बाद कंप्यूटर लैब विद्यालय को हस्तांतरित किया जाएगा। जिसके बाद छात्राओं को कंप्यूटर क्लास की सुविधा मिल सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |