Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: जिर्णोद्धार बाल विकास कार्यालय का ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन


राजगढ़/मिर्जापुर। मंगलवार की दोपहर ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा राजगढ़ ब्लाक परिसर में स्थित जिर्णोद्धार बाल विकास कार्यालय का उद्घाटन किया गया। गौरतलब हो कि विगत दो वर्षों से कार्यालय का छत पूरी तरह से खराब हो चुका था। उसके छत को ध्वस्त कराके ब्लाक प्रमुख निधि से नई छत का निर्माण कराया गया। साथ में भवन की सभी खिड़कियां व दरवाजे लगवाये गये। साथ में भवन में टाइल्स,पेंट,पुट्टी,वायरिंग का कार्य भी किया गया। उद्घाटन के समय खंड विकास अधिकारी राजगढ़ वीरेंद्र प्रताप वर्मा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना गुप्ता,जेई आरएस आनंद कुमार सिंह व समस्त कार्यालय स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |