बाराबंकीः लूट की वारदात का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार! कॉपर तार, मोबाइल, नकदी और बाइक समेत भारी माल बरामद, वांछित आरोपी की तलाश जारी
August 18, 2025
बाराबंकी। स्वाट ,सर्विलांस व थाना जैदपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15.100 किलो कॉपर तार, हैवेल्स तार का बंडल, लूटे गए मोबाइल सहित पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक, औजार और 15,020 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चैहान, रानू सिंह और कबाड़ी अनवर अली शामिल हैं।बीते 14 अगस्त को थाना जैदपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन आटामील मीरा एंड रज्जू, इंटरप्राइज साई इंटर कॉलेज के पास से आरोपियों ने जनरेटर के अल्टीनेटर से कॉपर तार, हैवेल्स तार का बंडल, एक मोबाइल और नकदी लूट ली थी। इस मामले में पीड़ित राज बहादुर की तहरीर पर जैदपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तार आरोपी सुभाष चैहान पुत्र गंगाराम तिलपुरा, थाना मसौली व रानू सिंह पुत्र रामशरण निवासी रसूलपुर, थाना कोतवाली नगर का निवासी है। जबकि अनवर अली पुत्र अदालत निवासी धौरहरा उर्फ धरमपुर बढ़नी, थाना भवानीगंज, सिद्धार्थनगर वर्तमान में अनवार कला, थाना बीबीडी, लखनऊ का निवासी बताया जा रहा है । पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह व ने मीडिया से बात चीत में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में अलग-अलग स्थानों पर रेकी करते और रात में चोरी-लूट की घटनाएं अंजाम देते। चोरी का माल लखनऊ में कबाड़ी अनवर अली को बेचते थे। आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष चैहान पर चिनहट, कोतवाली नगर, देवा और मसौली थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट के कई मुकदमों में वांछित रहा है।जबकि रानू सिंह साल 2022 में कोतवाली नगर थाने में दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। इस मौके पर सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार थाना जैदपुर, निरीक्षक ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उपनिरीक्षक अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम)सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे।एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी रौनक वर्मा निवासी गदिया, थाना कोतवाली नगर, की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
