Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः जनपद स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बदोसराय चैंपियन! फाइनल में एंग्लो इंटर कॉलेज आलियाबाद को 3-1 से हराया, विजेता-उपविजेता टीमों को मिली ट्रॉफी


सिरौलीगौसपुर/ बाराबंकी। जनता इंटर कॉलेज बदोसराय के संयोजन में आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम किशुन और क्रीड़ा सचिव अनंत कुमार अस्थाना ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।

इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। पहला मुकाबला पी.पी. इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट और एंग्लो इंटर कॉलेज आलियाबाद के बीच खेला गया, जिसमें आलियाबाद की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं फाइनल में जनता इंटर कॉलेज बदोसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एंग्लो इंटर कॉलेज आलियाबाद को 3-1 से मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को विद्यालय की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता केवल अंडर-17 बालक वर्ग के लिए आयोजित की गई थी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कामेश्वर मौर्य ने बताया कि पात्रता परीक्षण के बाद टीम की घोषणा की जाएगी और चयनित टीम आगामी 22 अगस्त को सुल्तानपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर अतुल कुमार, धर्मेंद्र पांडे, प्रेमचंदराम, कामरान मालिक, सदानंद वर्मा, आशुतोष यादव समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |