Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः मेडिकल स्टोर से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी


बीसलपुर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीसलपुर-बरेली मार्ग पर बड़े बिजली घर के सामने स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर में बीती रात चोरों ने सेंध लगाकर भारी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के पिछले हिस्से का लोहे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दवाइयों के साथ-साथ अन्य कीमती सामान व नगदी भी साफ कर ले गए।मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश कुमार निवासी गोवलपतीपुरा ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से तीन पेटियां दूध, 200 एंपियर की बैटरी, इन्वर्टर, महंगी दवाइयां, सीरप, टैबलेट्स तथा गुल्लक में रखे लगभग 3000 रुपये नगद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान का कुल मूल्य एक लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।सुबह जब दुकान मालिक मुकेश कुमार स्टोर पहुंचे तो दरवाजे खुले देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर है। ग्रामीणों ने मांग की है कि रात के समय चैकसी बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है। व्यापारियों ने भी पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |