शुकुलबाजारः हर घर तिरंगा अभियान में विधायक ने बांटे राष्ट्रीय ध्वज! तिरंगा भारत की समृद्धि ,सामर्थ्य ,और सम्मान का प्रतीक -सुरेश पासी
August 13, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगदीशपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी व जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई । विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में निकाली जा रही इन यात्राओं का उद्देश्य जन जन में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना है । तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पांडेयगंज चैराहे से शुरू होकर अंबेडकर तिराहे पर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे क्षेत्र को देश प्रेम के रंग में रंग दिया इस अवसर पर उपस्थित विधायक सुरेश पासी ने कहा कि तिरंगा भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय भक्ति की भावना को जन जन तक पहुंचा रही है जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने हाल ही में अपने शौर्य और समर्थ का प्रदर्शन पूरी दुनिया के सामने किया है जो भारतीय सेवा के अदम्य साहस और और करोड़ों देशवासियों के समर्थन से संभव हुआ है आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए एकजुट है और तिरंगा यात्रा इसी एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है उन्होंने भी कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस अब सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गए बल्कि उत्सव बन गए हैं आज देश के हर घर पर तिरंगा लहराता है और लोग पूरे उत्साह व उमंग के साथ इन राष्ट्रीय पर्वों को मानते हैं।विधायक ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान से हमें राष्ट्रीय ध्वज फहराने का यह अवसर मिला है।विधायक सुरेश पासी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे सम्मानपूर्वक फहराना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कई स्थानीय नेताओं को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश चैहान, ग्राम प्रधान राकेश शर्मा, डॉ ओंकार नाथ सिंह, प्रशांत शुक्ला, संजय श्रीवास्तव,शंकर बक्स सिंह, राजीव कुमार पांडे ,सुशील मिश्रा, आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे ।
