Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः डीपीएस अकैडमी इटौंजा में ष्आजादी का अमृत महोत्सव के साथ 79 वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया


लखनऊ। 15 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को विद्यालय डीपीएस अकैडमी इटौंजा मेला मैदान लखनऊ में ष्आजादी का अमृत महोत्सव के साथ 79 वें स्वतंत्रता दिवस को विद्यालय से इटौंजा बाजार होते हुए भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ष्भारत माता पूजनष् एवं ध्वज तोलन का कार्यक्रम संपन्न कर देव ग्रुप आफ कॉलेजेज के डायरेक्टर एल एम पी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीयता ही हमारी पहचान है।जन-जन के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।आज का दृश्य देखकर यही प्रतीत हो रहा हैं। विद्यालय में कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नन्हें मुन्हें बच्चे राधा कृष्ण की भूमिका में काफी मनमोहक प्रतीत हो रहे थे विद्यालय की प्रबंधक शैल सिंह ने भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी की पूजा अर्चना कर राधा कृष्ण के भूमिका में आए बच्चों को लाड प्यार किया।भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का गुणगान अपने शब्दों में किया। वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल मीता चक्रवर्ती ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए ही बल्कि पूरे देश के लिए एक पर्व है। जिसमें देश रंगीला, ऑपरेशन सिंदूर , ऐसा देश है मेरा, गानों पर की गई प्रस्तुतियां अत्यंत मनमोहक रही। विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता और आजादी पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके माध्यम से बच्चों ने भक्ति की जो अलख जगाई उसकी प्रशंशा विद्यालय प्रांगण में मौजूद सभी लोगों ने बड़ी प्रसन्नता के साथ की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल मीता चक्रवर्ती प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह के साथ समस्त अध्यापक मौजूद रहे। इसी के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |