लखनऊः सफाई कर्मचारी दिवस पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
August 01, 2025
लखनऊ । पूरे देश में लखनऊ सफाई के मामले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है जिसमें सफाई कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान है। इसी को लेकर राजधानी लखनऊ में सफाई कर्मचारी दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की टीम अविनाश भारती वाल्मीकि, रूपचंद वाल्मीकि, रवि ,कंचन ,आनंद वाल्मीकि ,अरुण वाल्मीकि, नितिन शिवराज वाल्मीकि शिवा ऋतिक नायब आर्यन वाल्मीकि ने लखनऊ के सफाई कर्मचारियों का माला पहना कर स्वागत किया और लखनऊ नगर निगम को तीसरा स्थान दिलाने के लिए सभी सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर सभी को मिठाई खिलाई गई और बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।