Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: वाहन की बैटरी चोरी करते हुए दो चोर पकड़ाये,वाहन स्वामी ने किया पुलिस के हवाले


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव में शनिवार के देर रात 12 बजे के लगभग ट्रक की बैटरी चोरी करते समय दो चोरों को वाहन स्वामी ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस वाहन स्वामी के तहरीर पर रविवार के सुबह प्रहलाद उर्फ सुंदर निवासी दरवान व संजय निवासी ददरा पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके विविध कार्रवाई जुट गई। बघौड़ा गांव निवासी हरिशंकर यादव उर्फ पप्पू ने बताया कि शनिवार की रात घर के सामने ट्रक खड़ा करके घर के अंदर सो रहे थे,रात के 12 बजे के लगभग नींद खुली तो ट्रक के आसपास से खटखूट की आवाजें आ रही थी। वहां पहुंचा तो देखा,दो चोर ट्रक की बैटरी खोलकर निकाल रहे थे। देखते ही भागने की कोशिश करने लगें। आवाज देकर ग्रामीणों को इकट्ठा करके किसी तरह चोरों को पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची,पुलिस चोरों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं पुलिस रविवार के सुबह वाहन स्वामी केदार के तहरीर पर प्रहलाद उर्फ सुंदर निवासी दरवान, थाना राजगढ़ व संजय निवासी ददरा,थाना राजगढ़, मीरजापुर पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके कारवाई में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |