शुकुलबाजार: सड़क पर जलभराव और गंदगी से लोगों का निकलना दुभर, सता रहा बीमारी का डर
August 05, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बूबूपुर के अन्दीपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। कीचड़ के कारण लोग चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर गंदगी होनेे से मच्छर पनप रहे हैं जिससे लोगों को संक्रमण की डर सता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अंदीपुर गांव का यह मार्ग पूरे भोजा तिवारी गांव को पाली रोड को जोड़ता है। इससे दोनों गांवों के लोगों का आना जाना है। गंदगी के कारण लोगों को मार्ग से निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज से समस्या का समाधान करने की मांग की है।पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।गांव में पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। जलभराव के कारण मार्ग पर कीचड़ और गंदगी हो गई है। जिससे लोगों को मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि नाली निर्माण के लिए कोई बजट नहीं है। सड़क पर जल भराव की समस्या ग्रामीणों की है वह खुद पानी निकालने की व्यवस्था करें। गांव निवासी पंकज कुमार बृजेश कुमार तिलक महेश पाल शेषनाथ आदि लोगों का कहना है कि गांव में नाली निर्माण न होना पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या बन गया है इस वजह से कई प्रकार की समस्याएं आती है जैसे की कोई बाइक निकलती है तो कई बार फिसल के गिर जाती है ऐसी स्थिति में बच्चों के हाथ पैरों में चोट भी आ गई इन सब समस्याओं के साथ कई बार लोगों ने मांग की है और शिकायत भी थी पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। गांव के बाहर ही पास में स्कूल है तो बच्चों को निकलना होता है कपड़े खराब होते हैं बच्चों को कौन रोक सकता है इधर रोकेंगे उधर वही काम करेंगे इसलिए आए दिन फिसल कर गिरते भी हैं।
