Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: सपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती


गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी आंदोलन के प्रखर विचारक एवं छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय, गौरीगंज में सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने की। इस दौरान वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के जीवन, सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कहा गया कि जनेश्वर मिश्र ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद किया और समाजवाद के मूल्यों की रक्षा की।कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा, जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने जीवन भर किसानों, मजदूरों, नौजवानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने और समाज में समानता, न्याय व भाईचारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पहले से कहीं ज्यादा है। समाजवादी पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज को एक नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा,जनेश्वर मिश्र जी का जीवन संघर्ष और समाजवाद की जीवंत मिसाल है। उन्होंने हमेशा सच्चाई, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की राजनीति की। आज जब देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर हमले हो रहे हैं, तब छोटे लोहिया के विचार हमें संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |