Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अफवाह फैलाने पर पुलिस की होगी कार्रवाई ! ड्रोन की अफवाहों से बचे, पुलिस आपके साथ-प्रभारी निरीक्षक


अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के कुछ चिन्हित क्षेत्रों में रात में ड्रोन उड़ाने की फैल रही अफवाहों के बीच विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में है। आप को बताते चले कि कुछ अराजक्ता फैलाने वाले लोग जनता को फर्जी तरीके ड्रोन का हवाला देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसको लेकर उच्चधिकारियों के निर्देश मे जिले के प्रत्येक थाना की  पुलिस टीम कस्बा चैराहे पर एलाउन्समेट के माध्यम जनता को जागरूक करते हुये बता रही है की ऐसे अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दे इसी कडी मे आज मोहनगंज कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह पुलिस बल के साथ  तिलोई  मोहनगज शकंरगज शाहमऊ कूरा आदि समस्त  कस्बो मे जाकर लोगो को जागरूक करते हुये जनता से कहा की ऐसे अफवाहों पर ध्यान न दे पुलिस प्रशासन 24 घन्टे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद बनी हुयी है। यही नही ये फर्जी अफवाह फैलाने वाले लोग बहुत जल्द  पुलिस की गिरफ्त मे होगे । पुलिस ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि यह क्षेत्र लखनऊ अयोध्या वाराणसी पटना गुवाहाटी एवं  फुरसतगंज हवाई अड्डों के एयर ट्रैफिक रूट में है। विमानों  के  ब्लिंकर लाइट को ड्रोन के नाम पर बताकर  जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, डिफेंस कारणों से विमान की डिटेल्स भी नहीं दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |