Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: जनपद में चला निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान, 173 गोवंशों को कराया गया संरक्षित


अमेठी। खुले में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी संजय चैहान और मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के निर्देश पर यह अभियान जनपद के पांच विकासखंडों कृ मुसाफिरखाना, बहादुरपुर, गौरीगंज, जामों और जगदीशपुर कृ में संचालित किया गया। अभियान के तहत खंड विकास अधिकारियों व उनकी टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए 173 निराश्रित गोवंशों को विभिन्न गौशालाओं में संरक्षित कराया। इनमें विकासखंड गौरीगंज से 26, जामों से 42, बहादुरपुर से 46, मुसाफिरखाना से 31 और जगदीशपुर से 28 गोवंशों को सुरक्षित गौशाला में पहुंचाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जी0के0 शुक्ला ने बताया कि निराश्रित गोवंशों की समस्या को हल करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे पशुओं से न केवल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, बल्कि इन मूक प्राणियों को भी सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि संरक्षित किए गए गोवंशों के लिए गौशालाओं में चारे-पानी और चिकित्सीय सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने पालतू गोवंशों को निराश्रित न छोड़ें। डॉ. शुक्ला ने यह भी कहा कि खुले में घूम रहे गोवंश न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह पहल की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निराश्रित गोवंशों की नियमित रूप से खोजबीन कर उन्हें सुरक्षित गौशाला में पहुंचाया जाए और गौशालाओं की व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी गौशाला में चारे-पानी की कमी न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |