Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: श्रीगणेश पूजा पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन! आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शालिनी यादव ने मारी बाजी और साइकिल जीती


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय क्षेत्र के कुड़ी गांव के शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को ग्राम प्रधान गुलाब मौर्य व ग्रामीणों के सहयोग से श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता में 800 मीटर दूरी का दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। इस दौड़ में किसान इंटर कालेज की बारहवीं कक्षा की छात्रा शालिनी,मालती इंटर कालेज की बारहवीं कक्षा की छात्रा रेशमा को पछाड़कर बाजी मार ली। इस दौड़ में बाजी मारने वाले खिलाड़ी को इनाम में साइकिल दिया गया। साइकिल ईनाम में पाकर शालिनी का चेहरा खिल उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुड़ी गुलाब मौर्य,राम जतन बिंद व प्रतियोगिता में भाग लेने आए क्षेत्र के छात्र छात्राऐ व भारी मात्रा ग्रामीण मौजूद रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |