Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नशे में धुत सेना के जवान ने अपनी कार से कई लोगों को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा


महाराष्ट्र के नागपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्रामीण इलाके के रामटेक में नशे में धुत सेना के जवान ने अपनी कार से इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया। सेना के जवान ने कार से कई लोगों को टक्कर मार दी। साथ ही कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक का पीछा किया और उसकी बुरी तरह पीट कर अधमरा कर दिया।

गुस्साए ग्रामीणों ने उसे इतना पीटा कि कार चालक सेना का जवान का चेहरा पूरी तरह से खूना-खच्चर हो गया। चेहरे पर गहरे घाव के निशान पड़ गए। जिस सेना के जवान को पीट-पीटकर अधमरा किया गया है, वो रामटेक के हमलापुरी इलाके का रहने वाला है। इसका नाम हर्षपाल महादेव वाघमारे है।

हर्षपाल भारतीय सेना में जवान है। असम में उसकी तैनाती है। वो चार दिन पहले असम से छुट्टी पर अपने गांव रामटेक आया था। अत्यधिक नशे में होने के कारण, वो ठीक से गाड़ी नहीं चला पा रहा था। वो वाहन से अपना संतुलन खो बैठा, जिससे उसने नागरधन गांव में अपनी कार से हंगामा खड़ा कर दिया।

गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच भागने के प्रयास में हर्षपाल महादेव वाघमारे की कार एक पेड़ से टकरा गई और पास के एक नाले में गिर गई। गुस्साए नागरिकों ने उसका पीछा किया और जमकर पिटाई कर दी।

इस पूरे मामले पर रामटेक पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक रविंद्र मानकर ने कहा कि शराब अधिक पीने की वजह से हर्षपाल सड़क पर बुरी तरह से गाड़ी चला रहा था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ, जिस वजह से उसे हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |