Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एक फ्लैट में दो नाइजीरियाई नागरिकों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस


दिल्ली के द्वारका के डाबड़ी इलाके में एक फ्लैट के अंदर दो नाइजीरियाई नागरिकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान जोशफ और चिबितुरम के रूप में हुई है। रविवार दोपहर दोनों की बॉडी एक घर से बरामद हुई है।


शुरुआती जांच में पुलिस को यह मामला ड्रग्स के ओवरडोज का लग रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य खबर में, पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया था और इस सिलसिले में दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी फर्जी लॉटरी, उपहारों और इनामी योजनाओं के जरिए भारतीय नागरिकों से ठगी कर रहे थे। कई सालों से सक्रिय यह गिरोह पीड़ितों को फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खातों में बड़ी रकम भेजने का लालच देता था। आरोपियों की पहचान शाहिद रज़ा (45), शाहरुख खान (23), विकास (25) और राकेश उर्फ लालू (22) के रूप में हुई थी। ये चारों लोग लोग नाइजीरियाई नागरिक शेड्रैक ओनायनोर (29) और संडे जॉन उर्फ लिबर्टी (40) के साथ मिलकर ठगी करते थे।

7 जुलाई को सूचना मिली थी कि दिल्ली से संचालित ठगों का एक समूह ऑनलाइन लॉटरी और उपहार योजनाओं के माध्यम से लोगों के साथ ठगी कर रहा है, जिसके बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। रज़ा को दिल्ली के पंजाबी बाग से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3.63 लाख रुपये नकद, नौ एटीएम कार्ड और एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें आपत्तिजनक जानकारी थी। उससे पूछताछ में नाइजीरियाई मूल के भारतीय और विदेशी नागरिकों से जुड़े एक नेटवर्क का पता चला। था।

इसके बाद की छापेमारी में शेड्रैक को दिल्ली के खानपुर से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह ठगी की रकम वसूल रहा था। वह 2018 से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। वह अपने मेडिकल वीजा की अवधि से अधिक समय तक भारत में रहा। उसके पास से आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए। रज़ा और शेड्रैक द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर शेष लोगों की गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस के दलों ने कई मोबाइल फोन, आधार और पैन कार्ड, चेक बुक, पासबुक और अन्य वस्तुएं जब्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |