Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चलती ट्रेन से चोर ने यात्री को गिराया नीचे, ट्रेन के चपेट में आने से कट गया पैर


महाराष्ट्र के कल्याण से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहाड और आंबिवली रेलवे स्टेशनों के बीच एक मेल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का चोर ने नीचे गिरा दिया। चोर द्वारा मोबाइल फोन छीनने की कोशिश में यात्री ट्रेन से नीचे आ गिरा। ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसका पैर कट गया।

यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर ने घायल यात्री से 20,000 रुपये का फोन लूट लिया और वहां से फरार हो गया। मृतक यात्री की पहचान गौरच रामदास निकम के रूप में हुई है। वह 26 साल का था। नासिक जिले का रहने वाला था।

यात्री तपोवन एक्सप्रेस से नासिक की ओर जा रहा था, तभी आंबिवली स्टेशन के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग चोर ने यात्री निकम के हाथ पर वार करके उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इस वार से गौरच निकम नीचे गिर पड़े और उनका बायां पैर ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया। जिससे उनका पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

इस घटना के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने घायल गौरच को लाठियों से पीटा और उनसे 20,000 रुपये का फोन जबरन छीन लिया। कल्याण रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला (सीआर संख्या 999/25, धारा 307, 309 (4) बीएनएस) दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |