लखनऊ । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर लखनऊ में आज दिनांक 12.08.2025 को विद्यालय स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार अग्रवाल, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ संभाग थे। विद्यालय के प्राचार्य के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में 55 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं युवा गीत प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख दी। प्राचार्य ने कहा कि प्रतिभागियों ने उच्च स्तर की टीम भावना को प्रदर्शित करते हुए लोकतंत्र के मूल्यों को स्वाभाविक रूप से समझा है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संसद की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है जिससे युवा भविष्य में राजनीति में सक्रिय भाग ले तथा लोकतंत्र को और अधिक स्वस्थ और मजबूत बनाएं।
धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती संगीता सक्सेना उप प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर ने किया।अपने संबोधन में उपप्राचार्य ने बताया कि पीएम श्री. कें० वि० गोमतीनगर, बच्चों के शारीरिक ,मानसिक, संस्कृति , एवं शैक्षणिक चैतरफा विकास के समान अवसर उपलब्ध करता है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अपराजिता त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्री अतुल कुमार शुक्ला,श्री वीरेंद्र बहादुर, श्री जय प्रकाश चैहान , श्री आलोक द्विवेदी ,श्री नितिन त्रिपाठी ,श्री कमलेश सिंह,श्रीमती पार्वती पटेल, डॉ प्रियंका,श्री अवधेश कुमार सिंह तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
