संग्रामपुर: गौशाला से फैली दुर्गंध लोग परेशान
August 13, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र में करीब 10 अस्थाई गौशाला संचालित है एक दो गौशाला को छोड़कर सभी गौशालाओं की दुर्दशा बहुत ही खराब है। शायद कोई एक ऐसी गौशाला होगी जिसमें संरक्षित पशु बीमार ना हो। लेकिन सबसे बड़ी समस्या लगातार पशुओं की मृत्यु होने वाली। जिसके कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैला हुआ है हवा में मिलकर दुर्गंध और भी परेशान कर रही है। ऐसी ही एक गौशाला संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा इंटौरी में है अस्थाई गौशाला है जिसमें आये दिन कोई न कोई पशु बीमार रहते हुए मर जाते हैं कुछ खाने के लिए मर जाते हैं लेकिन मरते जरूर है। जिसके कारण गौशाला में दुर्गंध बनी रहती है यहां तक की गांव के निवासियों को भी इस दुर्गंध के बीच अशुद्ध वातावरण में जीवन यापन करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले समाचार पत्रों में इस गौशाला पर मृत्यु गाय का मांस भक्षण करते हुए दिखाया गया था लेकिन गौशाला से संबंधित सभी अधिकारी अपना कान नाक और आंख बंद कर लिए जिसके कारण आज गौशाला की दुर्दशा बहुत खराब हो गई है इस गौशाला पर मास्क लगाकर ही जाया जा सकता है दुर्गंध इतनी अधिक है कि गौशाला के पास 10 मिनट रखना मुश्किल हो गया है। फिलहाल संरक्षित पशुओं को अस्थाई गौशाला इंटौरी में सुरक्षित नहीं है। यही कारण है की आए दिन यहां पर पशु मर जा रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी सुनील का कहना है कि जल्द ही गौशाला में सुधार ला लेंगे। फिलहाल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि इस पंचवर्षीय योजना में सुधर आना नामुमकिन है
