Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः कांग्रेस जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र के किसानों से की मुलाकात


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी तहसील क्षेत्र में गोमती नदी से आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष रुद्रदमन सिंह तथा ब्लाक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य,फसल, मवेशियों, का हाल जाना और सरकार के स्तर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान बहादुर पुर गांव के लोगों ने बताया कि सरकार के द्वारा कोई भी राहत नहीं मिली है, बहादुर पुर गांव के लोगों की मांग है, कि यदि गांव की मुख्य मार्ग को ऊंचा करके सड़क बनवाई जाय तो हमारी समस्या का समाधान हो सकें। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने सरकार से नाव में बैठकर गांवों को आने जाने वाले लोगों को लाइफ जैकेट की मांग की, क्योंकि यदि किसी भी असामान्य  स्थिति में भयानक जन हानि हो सकती है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मतलूब रजा, ब्लाक उपाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, ब्लाक महासचिव निसार अहमद, शिवबहादुर सिंह, सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |