Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: आंगनवाड़ी कार्यकत्री सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद/ 375 कार्यकत्रियों को प्रेशर कुकर वितरित, 11 गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई


पीलीभीत। विधानसभा बीसलपुर के मंडरा सुमन ग्रीन कैसल पैलेस लॉन में रविवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री जी ने 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत विधानसभा क्षेत्र की 375 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेशर कुकर वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली 06 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया।अपने संबोधन में  जितिन प्रसाद ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां समाज की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पुष्टाहार उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का वजन जांचने, पोषण वितरण और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में कार्यकत्रियों की मेहनत सराहनीय है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन, मोबाइल फोन व अन्य उपकरण बेहतर क्वालिटी के दिए जा रहे हैं। मंत्री जी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को भी सुना। मानदेय बढ़ाने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा है और इसे मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य ऐतिहासिक हैं, जो अब तक किसी भी सरकार ने नहीं किए।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक विवेक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, महामंत्री आयुष मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अमन जायसवाल, लेखराज भारती, राम बहादुर शर्मा, गन्ना समिति बीसलपुर के अध्यक्ष राजेश सिंह सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर और बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |