Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: त्रिस्तरीय निर्वाचन नामावली हेतु दिया गया प्रशिक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। तहसील अमेठी अन्तर्गत संग्रामपुर ब्लॉक सभागार में त्रिस्तरीय निर्वाचन नामावली संसोधन हेतु एक दिवसीय वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने की। प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों के नाम अनिवार्य रूप से जोड़े।साथ ही जो व्यक्ति स्थाई रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं अथवा जिनकी मृत्यु हो चुकी उनके नामों का समयबद्ध रूप से विलोपन सुनिश्चित करें। उपजिलाधिकारी ने कहा  लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व निर्वाचन है और इसमें प्रत्येक पात्र नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। बीएलओ की जिम्मेदारी है कि वे घर -घर जाकर सत्यापन करें और नए मतदाताओं का नाम इमानदारी व पारदार्शिता से करें।इस अवसर पर ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत लाल शशिकांत सिंह शिक्षा मित्र, एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार, रोजगार सेवक कुल 50 बीएलओ मौजूद रहे सभी बीएलओ को बैग व निर्वाचन पत्रावली दी गई। प्रशिक्षण देने वालों में बीएलओ प्रभारी तहसील प्रवीण सिंह अमेठी लेखपाल अरविंद सिंह,व कम्प्यूटर आपरेटर निर्वाचन विभाग सत्येन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |