Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः शासी निकाय की डीएम ने की समीक्षा, कहा-स्वास्थ्य सेवाए और हो बेहतर


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने कल कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए और विशेष प्रयासों के माध्यम से प्रगति में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए कि अधिक से अधिक जनसामान्य को इसका लाभ प्राप्त हो। बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान एवं रिपोर्टिंग, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सेवा प्रदायगी में और सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के समय पर भुगतान और रिपोर्टिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ. बी.पी. अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव एवं रितेश राज, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं सभी एमओआईसी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |