Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: 6 माह से आधा दर्जन परिवार पानी के लिए परेशान


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा कनू के कालिकन - चंद्रिकन मार्ग पर बोझी के आधा दर्जन परिवार पानी के लिए  तरस रहा है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान  ब्लॉक कर्मचारी रुचि नहीं ले रहे हैं यही कारण है की लगातार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पानी पीने की व्यवस्था नहीं हो पाई। प्रताप कुमार वर्मा ने बताया की बीते 6 माह पहले नल में गंदा पानी आ रहा था जिसके लिए ग्राम पंचायत के प्रधान को बताया गया लेकिन उन्होंने केवल आश्वासन दिया लेकिन नल की मरम्मत नहीं कराई। यही कारण है की अच्छा परिवार के लगभग 35 लोग पानी पीने के लिए दूर से लाने को मजबूर  हैं। रामवती अमरावती बाबूलाल वर्मा ऋषिकेश राजेंद्र सिंह सज्जन लाल गुप्ता सहित कई लोग एकत्रित होकर नल की मरम्मत की मांग की जिससे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सके। लेकिन ग्राम सभा प्रधान बजट न होने का हवाला देते हुए नल मरम्मत न करने की इच्छा जाहिर की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |