Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 81वें जन्मदिन पर होगे विभिन्न कार्यक्रम


अमेठी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 81वें जन्मदिन पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेसजनों ने यह दिन सद्भावना दिवस के रूप में मनायेंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 20 अगस्त 2025 दिन बुधवार को अमेठी जिला मुख्यालय के ग्राम सभा सैंठा के सैंठा बाजार से लेकर गौरीगंज सब्जी मंडी तक साइकिल दौड़ प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम के संयोजक जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि इस 27वीं साईकिल प्रतियोगिता मे  बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता स्व. राजीव गांधी जी के विचारोंकृयुवाशक्ति, शिक्षा, विज्ञान और ग्रामीण विकास को जन-जन तक पहुँचाने का एक प्रयास होगी।जिला उपाध्यक्ष  एवं छात्र संगठन प्रभारी अनुराग सिंह  जिला पुस्तकालय एवं वाचनालय में सदभावना दिवस पर एक विशेष सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करेंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रतिभावानों को जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राजीव गांधी जी द्वारा स्थापित आधुनिक भारत की परिकल्पना तथा उनके योगदानों सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा भी रखी जाएगी।शाहगढ के रामगंज कौहार में सुभाष मिश्र द्वारा निः शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सिंघल ने बताया कि राजीव गांधी जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और सद्भावना के लिए समर्पित रहा। उनकी दूरदृष्टि ने भारत को 21वीं सदी की नींव दी। इसी संदेश को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में पूरे जिले में श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव से मनाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |