Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना ! तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यशाला 22 अगस्त को


अमेठी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शैक्षणिक भत्ते एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से संबंधित तकनीकी संशोधन, समय-सारणी और हितधारकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला आगामी 22 अगस्त 2025 को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के ऑडिटोरियम हॉल में दोपहर 12रू00 बजे से प्रारंभ होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज ने बताया कि कार्यशाला में छात्रवृत्ति पोर्टल से जुड़ी तकनीकी जटिलताओं, योजना की प्रक्रिया और नवीन संशोधनों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं सरल हो सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से अपील की है कि वे समय से उपस्थित होकर कार्यशाला में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला से प्राप्त जानकारी से छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और छात्रों को योजनाओं का लाभ समय से मिल सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |