जामो: डीएम साहब ! प्रशासन कर रहा मेरी मौत का इंतजार, करो कार्यवाही
August 18, 2025
जामो/अमेठी। ग्राम कटारी विकासखंड जामो तहसील गौरीगंज जनपद अमेठी के निवासी घनश्याम यादव पुत्र राम समझ यादव ने बताया कि हमने अपने खेत में मकान बनाया है सामने सड़क की जमीन में एक महुआ का पेड़ काफी पुराना स्थित है आंधी में टूट कर गिरने से हमारा घर ध्वस्त हो सकता है जनहानि हो सकती है इस पेड़ के खोखले भाग में बीच खोपड़ियों का समूह रहता है जिसको गांव में सांप से भी अधिक विषैला जंतु माना जाता है रहने लगा है इसके काटने से हमारी पत्नी यशवंता देवी की मृत्यु हो गई है बीच खोपड़ी का समूह हमारे घर में रात दिन घूमा करता है पूरे परिवार पर मृत्यु का रात दिन डर खतरा बना रहता है सोते जागते किसी भी क्षण इनका हमला पारिवारिक जनों पर हो सकता है पेड़ कटवाने पर ही हमारी समस्या का मूल समाधान हो सकता है और हम सब परिवार सुरक्षित रह सकते हैं इसके लिए दिनांक 8 मई2025 को को उप जिलाधिकारी महोदय को मिलकर अपनी समस्या बात कर प्रार्थना पत्र दिया गया कार्यवाही न होने पर पुनः 1 अगस्त 2025 मिलकर पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया जिसकी जांच कर अधिकारियों ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे समस्या का निदान हो सके प्रार्थी ने लगभग 100 दिन बीत जाने पर प्रेस के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय अमेठी से त्वरित कार्यवाही किए जाने की मांग की है अन्यथा आगामी संभावित मृत्यु की जिम्मेदार अमेठी का जिला प्रशासन होगा वन विभाग या न कोई विभाग ने अब तक विछ खोपड़ियों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की आखिर यह जिम्मेदारी किसकी बनती है क्या हमारे घर में और किसी की मौत हो जाने के बाद में कार्रवाई होगी या शासन प्रशासन कोई और मौत होने का इंतजार कर रहा है वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
.jpg)