Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मनाया गया 79 स्वतंत्रता दिवस


लखनऊ। लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में देश का 79 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ झंडारोहण करके किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन आदर्श और पावनी ने किया। कक्षा 11 की छात्रा ऋषिका अवस्थी और कक्षा 6 की छात्रा जीवा रावत ने अपने ओजस्वी भाषण से आजादी के वीरों को याद किया। कक्षा 8 की छात्रा रुचि की कविता ने सबको भाव विभोर कर दिया। विभिन्न क्रांतिकारियों की वेशभूषा में छोटे-छोटे बच्चे आजादी के परवानों की याद दिला रहे थे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश चैहान, निदेशिका सोनिका चैहान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए श्रेष्ठ भारत की कामना की। प्रधानाचार्या मांडवी त्रिपाठी ने बच्चों से देश के भावी निर्माण हेतु तत्पर रहने का आह्वान किया एवं उप प्रधानाचार्या शगुन सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |