Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, ड्राइवर समेत 5 यात्रियों की मौके पर मौत



उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चलती रोडवेज बस के ऊफर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस हादसे में बस चालक समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे का शिकार बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। ये हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र के हरख चौराहे के पास हुआ है।

बस कांट्रेक्ट के तहत यूपी रोडवेज में चलाई जा रही थी। बस पर पेड़ गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पूरा का पूरा पेड़ ही बस के ऊपर जा गिरा था। बस की खिड़की से कूदते हुए यात्री नजर आए। अपनों को बचाने के लिए लोग चिल्ला रहे थे। कुछ यात्री बस में खिड़की से घुसकर अपनों के बचाने में लगे हुए थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस के ऊपर पेड़ गिर जाने से वह रास्ता भी जाम हो गया। यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |