Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में 54 वीं के.वि. सं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का शुभारंभ


लखनऊ । पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर लखनऊ में पांच दिवसीय 54 वीं के.वि.संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम अतिरिक्त आयुक्त (प्रशा) लखनऊ मंडल एवं नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया गया द्य उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम (आई.ए.एस.), श्रीमती सोना सेठ उपायुक्त क्षेत्रीय कार्यालय,के.वि.सं लखनऊ संभाग , श्री संजय बिशेन,तकनीकी सहायक प्रतिनियुक्ति के.वि.सं. नई दिल्ली एवं विभिन्न क्रीड़ा अधिकारियों एवं अन्य अतिथियों का प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल जी द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया द्य समारोह के अंतर्गत विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों के माध्यम से सभी खिलाडियों में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार भर दिया  द्य समारोह के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने एवं जीत-हार की निराशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया द्य उपायुक्त श्रीमती सोना सेठ जी ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की द्य कार्यक्रम में उपप्राचार्यद्वय श्रीमती संगीता सक्सेना एवं श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, मुख्य अध्यापक द्वारा श्री दिनेश निखार  एवं श्रीमती भारती अवस्थी, खेल शिक्षक श्री अशोक कुमार, श्री संदीप ओझा, श्री राकेश श्रीवास्तव, उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |