Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से मची बड़ी तबाही, अबतक 4 की मौत


उत्तराखंड के उत्तरकाशी में साल 2025 के मानसून की सबसे बड़ी बादल फटने की घटना सामने आई है जिसमें कई लोगों के लापता होने की खबर है। लगातार हो रही बरसात पहाड़ों पर आफत बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व, आर्मी आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अचानक खीर गाड़ में मलबे के साथ आए पानी के कारण कस्बे में कई घरों को नुकसान की भी खबर है। प्रशासन ने घटना में अब तक 4 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के फंसे होने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में 5 होटल पूरी तरह बहकर तबाह गए हैं। बाढ़ आने से 10 से 12 मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है। लोगों ने बताया कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटा है, जिसके कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। विनाशकारी बाढ़ से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि अभी तक 4 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस जगह बदल फटा है वहां पर काफी होटल और रेस्टोरेंट हैं। आर्य ने बताया कि कुछ टूरिस्ट भी वहां फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- "धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |