पीलीभीत: इको टैक्सी चालको की समस्याओं का होगा समाधान! राज्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्यायें, अफसरो को दिये निराकरण के निर्देश
August 24, 2025
पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज रविवार का अपने आवास पर जनता दर्शन के दौरान जनसमस्यायें सुनी और उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये। जनता दर्शन में इको टैक्सी चालकों ने भी ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं के अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। इस पर राज्यमंत्री श्री गंगवार ने इको चालकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा और जगह चिन्हित कर उनको स्टेण्ड की सुविधा प्रदान की जायेगी। इको चालको ने कहा की सभी चालक सरकार को नियमित टैक्स देते है और सरकारी नियमों का पालन करते है फिर भी उनको तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। वेहद गरीब परिवार से आने वाले इको चालक किसी तरह अपनी रोजी रोटी टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। इको चालको ने उनको स्थाई स्टैण्ड की व्यवस्था करने प्रशासन द्वारा प्रताड़ना से मुक्ति दिलाये जाने की मांग की। राज्यमंत्री श्री गंगवार ने कहा की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस मामले में वार्ता कर इको चालकों की समस्या का समाधान कराया जायेगा। ज्ञापन देने वालो मंे सुनिल, विकास गुप्ता, रिफाकत, भूपेन्द्र कुमार, परवेज नईम, मंजित सिंह सहित बड़ी संख्या में इको टैक्सी चालक मौजूद रहे।जनता दर्शन के दौरान राज्यमंत्री श्री गंगवार ने क्षेत्र से आये लोगो की समस्याओ को सुना और उनके समाधान के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये।
