Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः 18 अगस्त 1942! बैरिया शहीद स्मारक पर हजारों लोगों ने फूल- माला चढ़ा शहीदों को दी श्रंद्धाजलि


बलिया। 18 अगस्त 1942 के दिन आजादी में जान गंवाने वाले अमर शहीदों की याद में सोमवार के दिन थाना के सामने बना शहीद स्मारक पर हजारों लोगों ने फूल माला चढ़ाकर शहीदों को नमन किया शहीदों को श्रंद्धाजलि देने और नमन करने वालों में बैरिया के थानाध्यक्ष, सेनानी, सेनानी परिवार, पूर्व सैनिक, स्थानीय नेतागण, स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ आम जन शामिल रहे।

सोमवार को सुबह ही परंपरा के अनुसार शहीद स्मारक पर थानाध्यक्ष बैरिया मूल चन्द्र चैरसिया ने विधि पूर्वक पूजन अर्चन कर सबसे पहले अमर शहीद सेनानियों को फूल माला चढ़ाकर उनको श्रंद्धाजलि दिया और नमन किया। इसके बाद आम जनता ने शहीदों को श्रंद्धाजलि दी और नमन किया।बीच -बीच में स्थानीय स्तर के नेताओं ने भी श्रंद्धाजलि दिया और नमन किया। बलिया से प्रशासन की तरफ से जिले एक जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय और अन्य सेनानी परिवारों बस से बुलाया गया, जो शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ाकर श्रंद्धाजलि दिए। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद भरत सिंह और भरत सिंह की पुत्री विजय लक्ष्मी, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, बैरिया तहसील के सैनिक संगठन, सपा नेता तारकेश्वर मिश्र, व्यास जी गोड़, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, निर्भय नारायण सिंह के साथ दर्जनों स्कूलों के छात्र छात्राओं ने श्रंद्धाजलि देकर नमन किया ।

बता दें कि 14 अगस्त 1942 के दिन क्षेत्र के आजादी के रणबांकुरो ने बैरिया थाना से जैक उतारकर तिरंगा फहरा दिया था। तिरंगा फहराने के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष ने तिरंगा उतार कर फिर जैक लगा दिया। जिसके विरोध में लगभग 25000 की भीड़ के शक्ल में आंदोलनकारियों ने 18 अगस्त बैरिया थाना घेर लिया एक तरफ से गोली तो दूसरे तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें  20 लोग मौके पर ही शहीद हो गए थे जबकि दो की जेल यातना में मृत्यु हो गई थी।

शहीद होने वालों में गोंहिया छपरा निवासी निर्भय कृष्ण राय,विशुनपुरा निवासी देव वसन कोइरी,तिवारी के मिल्की निवासी राम जन्म गौड राम प्रसाद उपाध्याय चांदपुर, गुदरी टोला निवासी मैनेजर सिंह,नारायण गढ़ निवासी कौशल कुमार सिंह,सोन बरसा निवासी रामदेव कुम्भार , बैरिया निवासी राम वृक्ष राय,राम नगीना सोनार  छट्ठू कमकर ,देवकी सुनार , शुभनथही निवासी धर्मदेव मिश्र,मुरार पट्टी निवासी श्रीराम तिवारी ,बहुआरा निवासी मुक्ति नाथ तिवारी, श्रीपालपुर विक्रम सोनार,भगवान पुर निवासी भीम अहीर दया छपरा निवासी,गद्दाधर पाण्डेय ,मधुबनी निवासी गौरी शंकर राय,गंगा पुर निवासी राम रेखा शर्मा रहे।

पूर्व विधायक बैरिया सुरेंद्र सिंह के अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते हुए पहुंचे और शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ाए उसी समय वारिस आ गई कार्यकर्ता भागने लगे हौसला बढ़ाते हुए पूर्व विधायक ने कटाक्ष करते हुए कहा  यदि काफिरों से लड़ना है तो बाढ़ और वारिस में डटे रहना रहना है।।

समाजसेवी और भारत सरकार के रेल मंत्रालय में कार्यरत निर्भयसिंह हजारों कार्यकर्ताओं संग पहुंच शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ाया और शहीदों को श्रंद्धाजलि दिया।

शहीद स्मारक की साफ सफाई नहीं कराए जाने से क्षुब्ध राष्ट्रीय पत्रकार संघ के आजम गढ़ मंडल के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने गहरा संवेदना प्रकट करते हुए घोषणा किया कि शहीदों के सम्मान में पत्रकारों के तरफ से इसकी रंगाई पुताई कराई जाएगी।

सैनिक संघ के दर्जनों सदस्यों ने शहीद स्मारक पर फूल माला चढ़ाकर अमर शहीदों को श्रंद्धाजलि दिया और बीर शहीदों को नमन किया। अलग से  मंच लगाकर शहीदों को याद किया।

नगर पंचायत के तरफ से शहीदों के सम्मान करने की व्यवस्था किया था।नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने जिले के एक मात्र जीवित सेनानी और अन्य सेनानी परिवारों को अंगवस्त्रम और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |