शाहबाद। मोहल्ला भीतरगांव निवासी रईस अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने सन्दूक से सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रईस के अनुसार वह 13 अगस्त 2025 की रात लगभग 10 बजे एक माह पश्चात दिल्ली से लौटकर घर आया था जब उसने देखा तो बक्से में रखा कुछ सामान गायब मिला। रईस अहमद के अनुसार उन्होंने संदूक में रखे सामान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये जाने की आशंका को देखते हुए पहले आस पड़ोस व इधर-उधर काफी तलाश किया। पता न चलने पर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
शाहबादः एक माह बाद घर लौटे व्यक्ति को संदूक में रखा सामान मिला गायब ! कोतवाली में कराई रिपोर्ट दर्ज
August 26, 2025

.jpg)